{"_id":"5aff117d4f1c1b195e8b5652","slug":"15266655937-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकाल के लिए अटकी शिक्षकों की पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकाल के लिए अटकी शिक्षकों की पदोन्नति
Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिश्चितकाल के लिए अटकी शिक्षकों की पदोन्नति
- बेसिक शिक्षा सचिव ने प्रक्रिया पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
पदोन्नति की आस लगाए शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। बेसिक शिक्षा सचिव ने प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इससे जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात नौ सौ से अधिक सहायक शिक्षकों के प्रधानाध्यापक बनने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है।
जिले में नौ सौ से अधिक परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक पदोन्नति की आस लगाए बैठेे हैं। पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार फरवरी माह तक प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन अब तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है। अब एक बार फिर बेसिक शिक्षा सचिव ने आदेश जारी कर पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इससे प्रधानाध्यापक बनने का सपना देख रहे सहायक अध्यापकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले मई माह की शुरुआत में जिले के दौरे पर आए एडी बेसिक ने पदोन्नति की सूची में आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 22 व 23 मई को काउंसिलिंग के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब सचिव द्वारा रोक लगाने से शिक्षक काफी परेशान हैं। बीएसए अंबरीष यादव ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।