{"_id":"5afdc2df4f1c1bdc408b608d","slug":"15265799311-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी विद्युत आपूर्ति रही ठप, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी विद्युत आपूर्ति रही ठप, जनता परेशान
Updated Thu, 17 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें दिन भी विद्युत आपूर्ति रही ठप, जनता परेशान
- आंधी-बारिश से क्षेत्र में ठप हो गई थी विद्युत आपूर्ति
- विद्युत अफसरों के प्रति लोगों का बढ़ता जा रहा आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचागांव। आंधी-बारिश के पांच दिन बाद भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इससे जनता परेशान है और विद्युत अफसरों के प्रति उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं, अफसरों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने का काम जारी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विगत शनिवार की शाम आई आंधी-बारिश से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके साथ ही जनता की परेशानी बढ़ गई थी। किसान अपनी फसलों की सिंचाई और आगमी फसल के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहे। वहीं, बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल जैसी मुख्य समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्राओं को रात्रि के समय छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है जब भी समस्या के बाबत अफसर और कर्मचारियों से बात की जाती है तो उन्हें जल्द ही लाइन ठीक करवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करवाने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही। इससे जनता के बीच विद्युत अफसरों के प्रति रोष गहराता जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी गांव नरेंद्रपुर, नगलामदारीपुर, खन्दोई, कपसाई, सौजनारानी, अमरपुर, पिलखनी, सफीनगर, चासी, रसूलपुर, थाना गजरौला आदि के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। एसई अजय अग्रवाल का कहना है कि अभी कुछ तकनीकी खराबी आ रही है और उसे जल्द दूर कर आपूर्ति को सुचारु करा दिया जाएगा।