फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टेबल फैन में उतरा करंट, छात्र की मौत

टेबल फैन में उतरा करंट, छात्र की मौत

Thu, 17 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
टेबल फैन में उतरा करंट, छात्र की मौत
टेबल फैन में उतरा करंट, किशोर की मौत
विज्ञापन

टेबल फैन में उतरा करंट, चपेट में आने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी। चौकी क्षेत्र के मोहल्ला तकियावाला में बृहस्पतिवार शाम टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। वहीं, खबर लिखे जाने तक चौकी पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

मोहल्ला तकियावाला निवासी नानक लोधी मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उनका सबसे बड़ा पुत्र विक्की (15) ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बृहस्पतिवार देर शाम वह गर्मी के कारण स्नान करने के बाद घर के कमरे में आया था। इस दौरान हवा में बैठने के लिए उसने टेबल फैन चालू किया। तभी वह टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट मेें आकर गंभीर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे बुगरासी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्तें में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी सुभाष राजपूत ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed