{"_id":"5afc72554f1c1be7408b5e45","slug":"152649377742-32-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान से जिले में बिजली विभाग को लगा 2.32 करोड़ का फटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान से जिले में बिजली विभाग को लगा 2.32 करोड़ का फटका
Updated Wed, 16 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से पावर कारपोरेशन को लगा 2.32 करोड़ का फटका
- जिले में टूटे 2974 बिजली के खंभे तो खराब हुए 15 ट्रांसफार्मर
- 59 हजार मीटर से अधिक तार का भी हुआ नुकसान
- टूटे खंभों को बदलने के लिए टेंडर निकालने में जुटे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। रविवार की शाम आए आंधी-तूफान ने जिले में भी जमकर तबाही मचाई। तूफान से सबसे अधिक नुकसान पावर कॉरपोरेशन को हुआ है। अफसरों के रिकॉर्ड के मुताबिक विभाग को 2.32 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। तूफान से टूटे तार, खंभों व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए अफसरों ने उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है।
तूफान के बाद जिले में लगातार 32 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बाधित रही, वहीं अभी तक सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई है। बिजली की स्थिति पर कुछ हद तक काबू पाने पर अब अफसरों ने नुकसान का आंकलन शुरू किया। अफसरों के आंकलन के बाद जो स्थिति सामने आई वह काफी भयावह है। बड़े पैमाने पर खंभे व तार टूटने के चलते करीब एक सप्ताह का समय स्थिति को पटरी पर लाने में लगेगा। अफसरों के रिकॉर्ड के मुताबिक 2.32 करोड़ रुपये का नुकसान विभाग को हुआ है। टूटे खंभे व तार व जर्जर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सर्किल का नाम टूटे खंभे टूटे तार क्रॉस आर्म ट्रांसफार्मर रुपये
वि.वि.म. प्रथम 567 16145 मी 462 06 41.32 लाख
वि.वि.म. द्वितीय 874 13142 मी 630 00 58.22 लाख
वि.वि.म. तृतीय 1533 30015 मी 1021 09 132.46 लाख
कोट
आंधी-तूफान से जिले में करीब 2.32 करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों को बदलने के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही टेंडर निकालकर इन्हें बदलवा दिया जाएगा। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर