{"_id":"5af72c554f1c1bd7408b4c02","slug":"152614817815-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गन्ना अधिकारी का फैजाबाद हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गन्ना अधिकारी का फैजाबाद हुआ स्थानांतरण
Updated Sat, 12 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गन्ना अधिकारी का फैजाबाद हुआ स्थानांतरण
बुलंदशहर। जिला गन्ना कार्यालय में लंबे समय से जमे अफसर और कर्मचारियों का स्थानांतरण लगातार किए जा रहे हैं। हाल ही में दो अफसरों के तबादले के बाद अब शासन स्तर से जिला गन्ना अधिकारी का स्थानांतरण फैजाबाद कर दिया गया है।
प्रदेश सरकार के आदेश पर गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय कुमार भूसरेड्डी ने बुलंदशहर के जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का स्थानांतरण फैजाबाद कर दिया है। हालांकि उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि नए जिला गन्ना अधिकारी की नियुक्ति शासन स्तर से ही होगी। ज्ञात रहे कि हिंदु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलंदशहर आगमन पर जिला गन्ना कार्यालय में लंबे समय से जमे अफसर और कर्मचारियों के नाम सौंपकर तबादले की मांग की थी।