{"_id":"5af338974f1c1b5c098b8fcf","slug":"152588917310-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-यज्ञ और श्रद्धा से मनाई महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-यज्ञ और श्रद्धा से मनाई महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती
Updated Wed, 09 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवन-यज्ञ और श्रद्धा से मनाई महाराणा प्रताप जयंती
- वलीपुरा के पास महाराणा प्रताप चौक पर हुआ कार्यक्रम
- जयंती की पूर्व संध्या पर नगर के एक होटल में हुआ कवि सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती हवन-यज्ञ और श्रद्धा के साथ मनाई गई। वलीपुरा के पास महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम हुआ इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात्रि एक नगर के एक होटल में कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।
महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर राजपूत सभा ने सर्व समाज के साथ मिलकर कवि सम्मेलन का आयोजन करवाया। इसके संयोजक सभा के जिलाध्यक्ष ठा. पृथ्वीराज सिंह रहे और संचालन ठा. संजीव तोमर ने किया। कवि सम्मेलन में धुर्वेंद्र भदौरिया, ठा. अर्जुन सिंह सिसौदिया, ठा. मनोज कुमार , ठा. राम सिंह शिखरवार, ठा. मोहित शौर्य और अक्षय प्रताप अक्षय आदि कवियों ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। इस दौरान जिले की कई प्रतिभाओं और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सभा के महासचिव सूर्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, कवित राणा, धर्मेंद्र सिंह राणा, अभिषेक ठाकुर, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, सर्वेश राणा और पूर्व विधायक ठा. वीपी सिंह आदि शामिल रहे। वहीं बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा प्रताप चौक पर हवन-यज्ञ और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। मुख्यातिथि सांसद भोला सिंह रहे। सिकंदराबाद की विधायक विमला सोलंकी ने महाराणा प्रताप के आर्दशों पर चलने की सीख दी और महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद क्षत्रिय समज की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। पूर्व विधायक ठा. वीपी सिंह, दिनेश कुमार धन्नू, चौधरी जगवीर सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, अनिल सिसौदिया, करमवीर सिंह, महेंद्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह राणा, जीत ठाकुर, ठॉ. पृथ्वीराज सिंह और ठॉ. संजीव तोमर आदि शामिल रहे। इसके अलावा आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में भी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मदन सिंह कसाना, डॉ. अजय कुमार गोयल, डॉ. रंजन गौड़, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. यशवंत राय, रजत प्रताप सिंह आदि ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के देवीपुरा स्थित शिविर कार्यालय पर भी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह उर्फ बबलू, पल्लवी लोधी, रीनू सिंह, यश बाबू, दक्ष प्रताप, पूजा, रश्मि, विदिशा आदि मौजूद रहे।