{"_id":"5ae4c57d4f1c1b360b8b71b0","slug":"15249422059-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची न मिलने पर सचिव का घेराव कर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची न मिलने पर सचिव का घेराव कर रोष जताया
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना पर्ची न मिलने पर सचिव का घेराव कर जताया रोष
स्याना। साबितगढ़ शुगर मिल द्वारा मडौना जाफराबाद सी, चित्सौना अल्लीपुर बी व बीबीनगर प्रथम गन्ना क्रय केन्द्रों के अंतर्गत आने वाले किसानों का कम मात्रा में इंडेट जारी न करने एवं किसानों को पर्चियां न वितरित करने के विरोध में किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने रोष जताते हुए पर्चियां जारी करने की मांग की। शनिवार को घेराव करने पहुंचे किसानों ने बताया कि पर्चियां न मिलने पर उनके खेतों में गन्ना सूख रहा है, जबकि शुगर मिल द्वारा किसानों के साथ जान बूझकर अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान गुस्साए किसानों को समझा बुझाकर शांत करते हुए स्याना गन्ना समिति के चेयरमैन अजीत सिंह ने कहा कि हर हालत में सभी चीनी मिलों को किसानों का पेराई योग्य गन्ना खरीदना होगा। अन्यथा समिति किसान हित के लिए शुगर मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। चेयरमैन का कहना है कि किसान के खेत में गन्ना रहने तक शुगर मिलें बंद नहीं होंगी। अगर किसी शुगर मिल ने अपनी मिल बंद की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी दशा में किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।