फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विपक्ष ने संसद में नहीं रखने दी जनता की समस्याएं

विपक्ष ने संसद में नहीं रखने दी जनता की समस्याएं

Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष ने संसद में नहीं रखने दी जनता की समस्याएं
विपक्ष ने संसद में नहीं रखने दी जनता की समस्याएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। विपक्षी सांसदों पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सांसद व भाजपा नेताओं ने एक दिवसीय अनशन किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि सत्ताधारी सांसदों ने जितने दिन कार्य किया है, उतने दिन का ही वेतन लिया है जबकि विपक्षी सांसद कार्य न होने के दिनों का भी वेतन ले रहे हैं।

बृहस्पतिवार को नगर के राजेबाबू पार्क में तय कार्यक्रम के तहत सांसद डॉ. भोला सिंह और सातों विधायक समेत पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय अनशन किया। अनशन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि विपक्षी सांसदों के कारण संसद का पूरा सत्र लगभग बर्बाद हो गया। विपक्षी सांसदों की हठधर्मिता के चलते जनता की समस्याएं संसद में नहीं रखी जा सकीं। केंद्र व प्रदेश सरकार की कार्यशैली को लेकर सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों व गरीबों के लिए कार्य किए हैं। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा दोबारा जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। शाम पांच बजे जिला प्रभारी विमल शर्मा ने सांसद को जल पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान पर जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, संजय सिंह, अनिल सिसौदिया, नागेंद्र सिंह, आनंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed