{"_id":"5acce9844f1c1b1b3d8b4653","slug":"15233785688-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज अड्डों से परिवहन नीर गायब, भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज अड्डों से परिवहन नीर गायब, भटक रहे यात्री
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज अड्डे से परिवहन नीर गायब
- पुराने बस अड्डे के निर्माण के चलते नहीं है पानी की व्यवस्था
- नए बस अड्डे पर पानी बिक्री के लिए संचालित कैंटीन भी हुई बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गर्मी की दस्तक होते ही रोडवेज अड्डे पर यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही निगम की परिवहन नीर भी यात्रियों को रोडवेज अड्डे पर नहीं मिल पा रहीं हैं। पुराने बस अड्डे पर निर्माण कार्य के चलते पानी की समस्यां बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर नए बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनी कैंटीन बंद पड़ी है।
नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, बदांयू एवं अन्य मार्गों के लिए प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। तो वहीं, दूसरी ओर सदर तहसील के पास नए बस अड्डे से नोएडा, मेरठ एवं हापुड़ के लिए यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। जानकारी के अनुसार निगम ने रोडवेज अड्डो पर ब्रांडेड एवं लोकल ब्रांड बोतल बंद पानी की बिक्री को देखकर परिवहन नीर बेचने के आदेश दिए थे। लेकिन नगर के रोडवेज अड्डों पर परिवहन नीर नहीं है। यात्रा करने के दौरान यात्री प्यास लगने पर इधर-उधर भटकते रहते हैं। वहीं यात्रियों की इस परेशानी से निगम के अफसर अंजान बने हुए हैं। यात्री मनीष, गौरव, रिंकु आदि ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर पानी की व्यवस्था नहीं होने पर पास से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। निगम को यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि पुराने रोडवेज बस अड्डे पर निर्माण चल रहा है। पानी पीने के लिए दो सरकारी नल लगे हुए हैं। रोडवेज अड्डे के निर्माण होने पर पानी के लिए अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। काफी समय पहले नए बस अड्डे पर परिवहन नीर बेचने के लिए कैंटीन खोली गई थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। इसके कारण भी नहीं बताए गए।