{"_id":"5acce9834f1c1b613e8b462d","slug":"152337856613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खड़ा गन्ना, मिल बंद करने लगीं तोल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खड़ा गन्ना, मिल बंद करने लगीं तोल केंद्र
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में खड़ा गन्ना, मिलें बंद करने लगीं तोल केंद्र
- पर्ची के लिए मिल से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगा रहे किसान
- किसानों का आरोप समय पर गन्ने का भुगतान भी नहीं कर रही चीनी मिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में अभी हजारों एकड़ गन्ना खेत में खड़ा है। किसान पर्ची के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। बावजूद इसके मिल तोल केंद्र बंद करने लगी हैं। जबकि शासन का आदेश है कि पूरा गन्ना लेने के बाद ही तोल केंद्र और मिल बंद होंगी। इस तरह की शिकायत अफसरों को मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
चीनी मिलों में जब से पेराई सत्र शुरू हुआ है। तब से लेकर अब तक पर्ची को लेकर किसानों की लगातार शिकायत मिल रही हैं। इसी का नतीजा रहा कि सहकारी गन्ना समिति के दो सचिव सहित दो अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके हालात जस के तस हैं और किसान आज भी पर्ची के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि उनका गन्ना खेत में खड़ा है और मिलें तोल केंद्र बंद करने लगी हैं। यदि मिलों की मनमानी इसी तरह जारी रही तो उनका गन्ना खेत में ही खड़ा रह जाएगा। किसानों का यह भी आरोप है कि चीनी मिल और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते शासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा। अभी तक गन्ने का भुगतान भी चीनी मिल पूरा नहीं कर पा रही हैं। किसान भोपाल सिंह, जगन सिंह, रूप सिंह और काले सिंह ने कहा कि कोई भी अफसर किसानों की समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहा। यदि कड़ी कार्रवाई की जाए तो किसानों को परेशानी नहीं होगी और चीनी मिल भी अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगी। उधर, जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। शासन के आदेश के तहत काम किया जा रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, तब तक उनका पूरा गन्ना मिल में नहीं पहुंचेगा तब तक संचालन जारी रहेगा।