{"_id":"5acce9814f1c1b1a3d8b4634","slug":"152337856414-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं शुरू हुआ पला कसेर का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं शुरू हुआ पला कसेर का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं शुरू हुआ पला कसेर का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
- सपा के शासन में बनकर तैयार हो गया था विद्यालय
- पत्नी की याद में ताजमहल बनवाने वाले फैजुल हसन ने विद्यालय को दी थी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र स्थित गांव पला कसेर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज काफी समय से बनकर तैयार है। दो माह पहले इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद के हवाले भी कर दिया गया। मगर, अभी तक यह विद्यालय संचालित नहीं हुआ है। जबकि क्षेत्र के लोगों को इस विद्यालय के चलने का खासा इंतजार है। गांव पला कसेर निवासी फैजुल हसन कादरी अपनी पत्नी की याद में ताजमहल बनाकर दुनिया भर में मशहूर हो गए। उनके इस मिनी ताजमहल को देखने के लिए विदेशियों का भी आना-जाना लगा रहता है। कादरी ने तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला के समक्ष अपनी जमीन दान देकर स्कूल बनाने की इच्छा जाहिर की थी। उनकी इस मांग पर बी चंद्रकला ने पहल की और कादरी की मुलाकात लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करवाई थी। कादरी की मांग पर अखिलेश यादव ने उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके द्वारा दी गई जमीन पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके चलते करीब चार करोड़ की लागत से इस विद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण सपा के शासनकाल में ही हो गया था। इससे क्षेत्र के लोगों खासकर छात्राओं में खुशी की लहर थी कि अब उन्हें शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा। इसके साथ ही यह विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी सुपुर्द कर दिया। मगर, अभी तक शासन से इस विद्यालय को संचालित करने का कोई आदेश नहीं मिला है। जबकि क्षेत्र की छात्राओं में इस विद्यालय के संचालन का खासा इंतजार है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि अभी इस विद्यालय को चलाने के लिए शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर विद्यालय का संचालन करवा दिया जाएगा।