फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कलक्ट्रेट में गरजे गन्ना किसान, मांगी पर्ची

कलक्ट्रेट में गरजे गन्ना किसान, मांगी पर्ची

Mon, 02 Apr 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में गरजे गन्ना किसान, मांगी पर्ची
कलक्ट्रेट में गरजे गन्ना किसान, मांगी पर्ची
विज्ञापन

- सहकारी गन्ना विकास समिति के बैनर तले एकत्रित हुए किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गन्ना किसान अपने पूर्व निर्धारित निर्णय के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने पर्चियों की मांग की। किसानों ने पर्ची न मिलने और समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सहकारी गन्ना विकास समिति के बैनर तले एकत्रित हुए किसानों ने अफसरों और चीनी मिलों पर साठगांठ का आरोप लगाया। सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि चीनी मिलों और संबंधित विभागीय अफसर और कर्मचारियों की मनमानी के चलते गन्ना उत्पादक किसान परेशान हैं। उनका गन्ना खेत में खड़ा है और पर्ची नहीं मिल रही। समिति ने पूर्व में बैठक कर किसानों को पर्ची देने के साथ उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की थी। इसके लिए जिला प्रशासन को समय भी दिया था। मगर, जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए और किसानों को अब तक पर्ची नहीं मिल रही। इसके विरोध में सभी किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और पर्ची एवं अपनी समस्याआें को दूर करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को किसानों की समस्या दूर करने और खेतों में खड़े गन्ने के लिए पर्ची देने के संबंध में ज्ञापन दिया गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पर्ची नहीं मिली और समस्या दूर नहीं हुई तो किसान फिर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed