फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिना पंजीकरण चल रहे जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटर

बिना पंजीकरण चल रहे जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटर

Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिना पंजीकरण चल रहे जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटर

विज्ञापन

एसीएमओ ने पकड़े दो अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते जिले में अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर फिर से सक्रिय नजर आ रहे हैं। सोमवार को एसीएमओ की छापमार कार्रवाई के दौरान दो अपंजीकृत सेंटर मिलने से इस बात का खुलासा हुआ है।

गत वर्ष अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग की जांच करने के मामले में डीएम ने आधा दर्जन से अधिक टीम बनाकर जिले भर में एक साथ छापेमारी की थी। जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक सेंटरों को सील करने की कार्रवाई के साथ एक दर्जन से अधिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी करने के बाद अफसरों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए सभी को संचालन की अनुमति दे दी। कुछ दिन बाद ही फिर से अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संचालन शुरू हो गया। एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि जिले में 59 अल्ट्रासांउड सेंटर पंजीकृत हैं। सोमवार को दो सेंटर बिना पंजीकरण चलते मिले हैं। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed