{"_id":"5aa974d54f1c1bb8758b5732","slug":"152105517717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के खिलाफ ठेली-खोंमचा संचालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के खिलाफ ठेली-खोंमचा संचालकों का हंगामा
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने के खिलाफ रेहड़ी पटरी संचालकों का हंगामा
बुलंदशहर। नगर पालिका द्वारा मंगलवार को हटाए गए अतिक्रमण के खिलाफ रेहड़ी पटरी संचालकों ने बुधवार को जोरदार हंगामा किया तथा पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। रेहड़ी पटरी संचालकों ने पालिका के कर्मचारियों पर अवैध वसूली तथा वेंडिंग जोन में व्यापार न चलने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को रेहड़ी पटरी संचालकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पालिका द्वारा हटाए गए अतिक्रमण को अवैध बताया। संचालकों ने आरोप लगाया कि पालिका बड़े अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए, छोटे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिससे उनके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यदि पालिका द्वारा अवैध रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके लिए शिवसेना जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में ठेला संचालकों ने सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ठेला संचालकों को आश्वासन दिया कि ठेला संचालकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर सड़कों को जाम से मुक्त किया जाएगा।