फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शिकायतों के अंबार पर बिफरी डीएम, एसडीएम समेत चार पर गाज

शिकायतों के अंबार पर बिफरी डीएम, एसडीएम समेत चार पर गाज

Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के अंबार पर बिफरी डीएम, एसडीएम समेत चार पर गाज
शिकायतों के अंबार पर बिफरी डीएम, एसडीएम समेत चार पर गाज
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। स्याना तहसील सभागार में आयोजित भूमि समाधान दिवस में डीएम डा. रोशन जैकब के सामने शिकायतों का अंबार लग गया। फरियादियों की भीड़ के चलते दो घंटे के कार्यक्रम में डीएम ने पांच घंटे तक समस्याएं सुनी। लोगों की समस्याओं का समाधान न होने पर डीएम ने एसडीएम समेत चार अफसरों पर कार्रवाई कर दी।

सोमवार को स्याना तहसील में डीएम डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में लगे भूमि समाधान दिवस में डीएम के पहुंचने से पहले ही फरियादियों की भीड़ लग गई थी। पूर्व में डीएम द्वारा सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन फरियादियों की भीड़ के चलते डीएम ने दोपहर 2.30 बजे तक जनसमस्याएं सुनीं। तहसील क्षेत्र के लोगों की शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लेने पर डीएम ने एसडीएम स्याना संजय कुमार पांडेय का तबादला कर दिया। डीएम के समक्ष एक विधवा ने फर्जी विरासत दर्ज करने का आरोप लगाया, जिस पर डीएम ने लेखपाल त्रिलोक चंद शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके अलावा डीएम ने राजस्व विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में लापरवाही पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बार-बार शिकायतों के बाद भी पालिका ईओ नितिन गंगवार की कार्यशैली में सुधार न होने और शहर को अवैध कब्जे से मुक्त न कराने पर डीएम ने ईओ के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। इसके अलावा तहसील में कार्यरत कानूनगो रवींद्र कुमार को भी राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। भूमि समाधान दिवस में डीएम के समक्ष कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों की जांच और समीक्षा के लिए डीएम शिकायत पत्रों को डीएम अपने साथ ले आई। इस मौके पर कार्यक्रम में एसडीएम, सीओ, एसओसी, लेखपाल व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल

अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
अविनाश चंद्र मौर्य एसडीएम, शिकारपुर एसडीएम, स्याना
संजय कुमार पांडेय एसडीएम, स्याना अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
वेद प्रकाश मिश्रा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एसडीएम शिकारपुर
पुलकित गर्ग एसडीएम खुर्जा प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट
शुभी काकन एसडीएम सिकंदराबाद एसडीएम खुर्जा
हिमांशु कुमार गुप्ता प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट एसडीएम सिकंदराबाद
तिमराज सिंह तहसीलदार स्याना तहसीलदार न्यायिक सदर
अवनीश कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक सदर तहसीलदार स्याना


पुनीत शर्मा/संजय श्रोत्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed