{"_id":"5aa6dafa4f1c1bc3758b5108","slug":"15208847159-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की दस्तक पर बिजली की आंख मिचौली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की दस्तक पर बिजली की आंख मिचौली शुरू
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के साथ ही बढ़े बिजली के नखरे, कटौती शुरू
बुलंदशहर। गर्मी की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में बिजली का संकट गहराने लगा है। शहर में चार से पांच तो देहात में आठ घंटे से अधिक की बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी में जहां लोगों को बिना बिजली मच्छरों से जूझना पड़ता है, वहीं किसान भी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं।
प्रदेश सरकार ने जिला स्तर पर 24 घंटे, तहसील स्तर पर 18 घंटे और गांवों में 16 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए थे। लेकिन गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर अफसर भी चुप्पी साध रहे हैं। शाम व रात के वक्त कटौती ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। व्यवस्थित बिजली आपूर्ति न होने के कारण नगर में पेयजल का संकट हो गया है। देहात में तो और बुरा हाल है। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों को ट्यूबवेलों पर इंजन आदि रखकर सिंचाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे किसानों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा का कहना था कि शासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। लोकल स्तर पर कटौती नहीं होने दी जाएगी।
परीक्षाओं की तैयारी में भी पड़ रहा खलल
बिजली की आंखमिचौली के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में भी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। इन दिनों सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन
थ्रू रेट मेनटेन करने के लिए हो रही कटौती
सूत्रों ने दावा किया है कि विभाग के अफसर थ्रू रेट मेनटेन करने के लिए लोकल स्तर पर कटौती कर रहे हैं। अधिक बिजली सप्लाई देने से बिजलीघर के अफसरों को क्षेत्र में राजस्व वसूली के लिए भी अधिक लक्ष्य दिया जाता है, जिससे बिजली अफसर लोकल स्तर पर कटौती कर थ्रू रेट को मेनटेन करते हैं।
दो दिन बिजली के लिए तरसेंगे 10 हजार लोग
मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे बंद रहेगी शहर के दो बिजलीघरों से आपूर्ति
बुलंदशहर।
हाइटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शहर के दो बिजलीघरों की सप्लाई बाधित रहेगी। अफसरों के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दो बिजलीघरों की बिजली सप्लाई लगातार पांच-पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रहेगी। शहर के करीब दस हजार लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ सकता है।
पावर कॉरपोरेशन के अफसरों के अनुसार, 220 केवीए की मामन बिजलीघर से आने वाली हाईटेंशन लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाना है। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हाइडिल कालोनी और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक, जबकि बुधवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।