{"_id":"5aa574074f1c1bac758b4dca","slug":"15207928233-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से चल रही है अपंजीकृत डॉक्टरों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से चल रही है अपंजीकृत डॉक्टरों की दुकानें
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धड़ल्ले से चल रही है अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानें
जहांगीराबाद। अपंजीकृत चिकित्सक क्षेत्र में अपनी दुकानों के सामने भरी भरकम डिग्री का बोर्ड लगा कर धड़ल्ले से अपनी दुकानें चला रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। मंत्री के दिए आदेश पर भी अमल नही हो रहा है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के अमरगढ़, ऊंचा गांव, चांदौक व शिवाली आदि कस्बों व इनके आसपास के गांवाें में अपंजीकृत चिकित्सक सक्रिय हैं। सूत्रों की मानें तो अपंजीकृत चिकित्सक गर्भपात केंद्र भी चला रहे है। केस बिगड़ जाने से कई महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। कुछ समय पूर्व तत्कालीन डीएम की सख्ती के चलते एक दर्जन से अधिक अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन उसके बाद कार्रवाई पर विराम लग गया। किसी मरीज की मौत हो जाने पर अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की बात तो की जाती है लेकिन कार्रवाई की नहीं जाती है। क्षेत्रवासियों ने सीएमओ से अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो