{"_id":"5aa573fd4f1c1bae758b4d84","slug":"15207928122-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के विरोध पर सीएमएस को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के विरोध पर सीएमएस को नोटिस जारी
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के विरोध पर सीएमएस को नोटिस जारी
बुलंदशहर। डीएम के आदेश पर जिला अस्पताल के निरीक्षण का चिकित्सकों के विरोध पर डीएम ने सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अस्पताल में मिली अनियमितताओं को लेकर भी डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही शासन को अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नौ मार्च को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने डीएम के आदेश पर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बड़े पैमाने पर खामियां मिली और मौके पर सीएमएस भी मौजूद नहीं मिले। वहीं, दूसरी ओर प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के निरीक्षण का विरोध किया था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर केवल डीएम को ही अस्पताल के निरीक्षण के लिए अधिकृत बताया था। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आई सर्जन डॉ. वैशाली, ईएमओ डॉ. पवन कुमार, डॉ. उत्तम कुमार शर्मा, एलटी जावेद, मौ. सहरोज, सोनू कौशिक मौके पर अनुपस्थित मिले थे। जबकि केयरटेकर सुषमा और कुमकुम भी मौके पर उपस्थित नहीं थी। बीएएमएस इंटर्न डॉ. निकिता सैनी के अलावा ट्रेनी फार्मासिस्ट फजलू रहमान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेंद्र कुमार व मोमराज भी मौके पर अनुपस्थित मिले थे। डीएम ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सीएमएस से स्पष्टीकरण तथा निरीक्षण के विरोध करने पर सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते अस्पताल में सुविधाओं को नहीं सुधारा गया तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।