फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कैसे लगे बदमाशों पर अंकुश, जब क्राइम ब्रांच का निशाना जाता है चूक

कैसे लगे बदमाशों पर अंकुश, जब क्राइम ब्रांच का निशाना जाता है चूक

Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैसे लगे बदमाशों पर अंकुश, जब क्राइम ब्रांच का निशाना जाता है चूक
कैसे लगे बदमाशों पर अंकुश, जब क्राइम ब्रांच का निशाना जाता है चूक
विज्ञापन

बुलंदशहर। बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार जी जान से कोशिश कर रही है, लेकिन बदमाशों को पकड़ने के लिए गठित क्राइम ब्रांच सरकार के मंसूबे को पूरा नहीं कर पा रही है। शनिवार को फायरिंग रेंज में फायरिंग के दौरान क्राइम ब्रांच सटीक निशाना लगाने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई।
शनिवार शाम चोला फायरिंग रेंज में एसएसपी मुनिराज जी ने बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अफसरों के निशानों की जांच करने के लिए फायरिंग प्रक्रिया कराई। शनिवार शाम पांच से रात नौ बजे तक चली डे-नाइट फायरिंग में करीब 400 राउंड फायरिंग हुई। इसमेें बदमाशों की पकड़ के लिए गठित क्राइम ब्रांच निशाना साधने में पूरी तरह से असफल रही। फायरिंग के दौरान पुलिस अफसरों ने पिस्टल, राइफल और कार्बाइन जैसे हथियारों से फायरिंग की। फायरिंग टेस्ट का मुख्य उद्देश्य पुलिस मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले बदमाशों पर नकेल कसना बताया है। हालांकि क्राइम ब्रांच द्वारा अपने निशाने से चूकने के बाद एसएसपी ने कड़ी फटकार लगाई है। रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि बाद में फायरिंग रेंज में अभ्यास की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीओ सिकंदराबाद ने साधा अचूक निशाना
फायरिंग के दौरान सीओ सिकंदराबाद आलोक सिंह के अचूक निशाने को देखकर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार जिले में हुए कुल तीन एनकाउंटर में से दो एनकाउंटर सीओ सिकंदराबाद के क्षेत्र में हुए हैं। सीओ के सटीक निशाने की एसएसपी ने जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed