{"_id":"5aa573064f1c1baf758b4e3e","slug":"152079256612-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र संघ के शांती मिशन में सूडान जाएंगे डिबाई सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त राष्ट्र संघ के शांती मिशन में सूडान जाएंगे डिबाई सीओ
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन में सूडान जाएंगे डिबाई सीओ
डिबाई/दानपुर। विदेशों में शांति मिशन को स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने डिबाई के सीओ धनप्रकाश त्यागी का तीसरी बार चयन किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भेजे जाने वाले वह प्रदेश के एकमात्र और देश के छह लोगों में शामिल हैं। इस बार वह सूडान जाएंगे।
मेरठ के साकेत स्थित सूर्यनगर के मूल निवासी धनप्रकाश त्यागी का वर्ष 1984 में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। अपने 34 वर्ष के सेवा काल में विभिन्न पदों पर रहे त्यागी वर्ष 2016 में सीओ बने। त्यागी को पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 2002-2003 में यूगोेस्लाविया के कोसोवो भेजा गया। डेढ़ वर्ष के दौरान उन्होंने वहां की पुलिस व प्रशासन को देश में शांति स्थापित करने के टिप्स दिए और ट्रेनिंग कराई।
दूसरी बार वह 2009-2010 में इंडोनेशिया व इंडिया के बीच पड़ने वाले देश ईस्ट टिमोर गए। वहां भी उन्होंने शांति व्यवस्था स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया। धनप्रकाश त्यागी ने बताया कि अब उनका चयन सूडान के लिए हुआ है। वहां एक साल विभिन्न शहरों में रहकर प्रशासन-पुलिस को रोजाना आठ घंटे का प्रशिक्षण देंगे। गृह मंत्रालय के अधीन काम कर रहा सेल उनके दल को भेजे जाने की प्रक्रिया में लगा है। इस माह की 17/18 की रात को फ्लाइट से उनका दल सूडान रवाना हो जाएगा।