फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गंगा किनारे कछुआ के अंडे रखने को हैचरी तैयार

गंगा किनारे कछुआ के अंडे रखने को हैचरी तैयार

Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे कछुआ के अंडे रखने को हैचरी तैयार
गंगा किनारे हैचरी में रखे गए कछुओं के 250 अंडे
विज्ञापन

बुलंदशहर। गंगा किनारे कछुए के अंडे रखने के लिए हैचरी तैयार हो गई है। अहार क्षेत्र में वन विभाग की ओर से बनाई गई हैचरी में प्रथम चरण में 250 अंडे रखे गए हैं। हैचरी में कछुआ पालन कर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की योजना है।
प्रदेश ही नहीं, देशभर में कछुओं की संख्या कम होती जा रही है। इसलिए वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फॉरेस्ट) ने मिलकर एक विशेष योजना बनाई है। इसके तहत जहां गंगा प्रदूषण मुक्त होगी, वहीं कछुओं की संख्या भी बढ़ेगी। कछुआ और घड़ियाल ऐसे जीव हैं, जो पानी को निर्मल बनाने में सहायक होते हैं। इससे पहले गंगा में एक हजार घड़ियाल छोड़े जा चुके हैं। प्रथम चरण में हैचरी में कछुओं के 250 अंडे रखे गए हैं। जल्द ही और अंडे रखे जाएंगे। इस हैचरी में एक हजार अंडे रखकर कछुए पैदा करने की योजना है।
विज्ञापन

वर्जन
गंगा किनारे कछुआ पालन कर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की कोशिश की जा रही है। कछुआ पानी की गंदगी को साफ करने का काम करता है। साथ ही कछुओं को रहवास मिलेगा, तो उनकी संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके जैन, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed