फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   होलिका दहन के साथ ही उड़े रंग-गुलाल

होलिका दहन के साथ ही उड़े रंग-गुलाल

Thu, 01 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
होलिका दहन के साथ ही उड़े रंग-गुलाल
होलिका दहन के साथ ही उड़े रंग-गुलाल
विज्ञापन

- महिलाओं ने की होलिका की पूजा, पुरुषों ने की हनुमान जी की अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
होलिका दहन से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने होलिका की पूजा की। रात में विधि-विधान से होलिका दहन हुआ। इस दौरान लोगों ने जौ की बालियां भूनकर आपस में बांटी। वहीं होलिका के दिन पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने हनुुमान जी की पूजा अर्चना कर सुख और शांति की कामना की।

बृहस्पतिवार रात होलिका दहन के साथ रंग और गुलाल शुरू हो गया। नगर के टीचर्स कालोनी, देवीपुरा प्रथम, साठा, कृष्णा नगर, डीएम रोड, चौक बाजार समेत पूरे जिले में बृहस्पतिवार सुबह महिलाओं ने विधि-विधान के साथ होलिका का पूजन किया और उपले चढ़ाए। इसके बाद रात को शुभ मुुहूर्त 9.10 बजे होलिका दहन हुआ। इस दौरान लोगों ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। शुक्रवार को दुल्हेंडी होगी। लोगों ने दुल्हेंडी को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed