{"_id":"5a96ebee4f1c1b512f8b4cc2","slug":"151984046420-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नुमाइश से हाउस और वाटर टैक्स वसूलेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नुमाइश से हाउस और वाटर टैक्स वसूलेगी पालिका
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नुमाइश से हाउस और वाटर टैक्स वसूलेगी पालिका
नगर पालिका चेयरमैन ने जारी किए आदेश, बढ़ती दिख रही जिला प्रशासन से रार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला प्रदर्शनी को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका के बीच हुई गफलत कम होने की बजाय बढ़ती नजर आ रही है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से ईओ को नोटिस जारी होने पर अब नगर पालिका के अफसर जिला प्रदर्शनी से हाउस टैक्स और वाटर टैक्स वसूलने की तैयारी में जुट गए हैं। नगर पालिका चेयरमैन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
जिला प्रदर्शनी को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका के बीच चल रहा मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। जिला प्रदर्शनी के बाहर दुकानें लगाने को लेकर दोनों के बीच नूरा कुश्ती शुरू हुई थी। बीते दिनों नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय से एक नोटिस नगर पंचायत ईओ को जारी किया गया था। नोटिस में प्रदर्शनी के बाहर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम को जिला प्रशासन की ओर से खुद ही रोक दिया गया। अब नगर पालिका में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के लिए नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। विदित हो कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित जिला प्रदर्शनी से करोड़ों रुपये की आमदनी होती है।
वर्जन
जिला प्रदर्शनी की सालाना इनकम करीब 2.5 करोड़ रुपये हैं। इसी को आधार बनाकर हाउस टैक्स और वाटर टैक्स वसूला जाएगा। जल्द ही समिति को नोटिस जारी किए जाएंगे। की जाएगी।
विज्ञापन
- मनोज गर्ग, अध्यक्ष नगर पालिका बुलंदशहर