फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   इंटर कृषि शस्य विज्ञान की निरस्त परीक्षा अब होगी 10 मार्च को

इंटर कृषि शस्य विज्ञान की निरस्त परीक्षा अब होगी 10 मार्च को

Fri, 23 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
इंटर कृषि शस्य विज्ञान की निरस्त परीक्षा अब होगी 10 मार्च को
इंटर कृषि शस्य विज्ञान की निरस्त परीक्षा अब होगी 10 मार्च को
विज्ञापन

- 10 फरवरी को हुई थी परीक्षा, बोर्ड ने कर दिया था निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
यूपी बोर्ड की ओर से 10 फरवरी को संपन्न हुई इंटर कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) की परीक्षा, जो निरस्त हो गई है, इस परीक्षा को दोबारा करवाने के लिए बोर्ड ने 12 मार्च की तारीख जारी की थी। लेकिन, अब बोर्ड ने पहले जारी किए आदेश को संशोधित करते हुए परीक्षा 10 मार्च को कराने के आदेश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इंटर कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) की परीक्षा 10 फरवरी को दूसरी पारी में संपन्न हो चुकी है। इस परीक्षा को बोर्ड की ओर से निरस्त कर दिया गया है। अब इस परीक्षा को दोबारा करवाने के लिए बोर्ड की ओर से तिथि और अन्य आवश्यक आदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का पेपर दूसरे जिलों में लीक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने पहले इस परीक्षा को करवाने के लिए 12 मार्च की तारीख निश्चित की थी। मगर, अब बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि इस परीक्षा को दोबारा 10 मार्च को दूसरी पारी में संपन्न करवाए जाएगा। इस परीक्षा को अब जिला मुख्यालय स्थित एक मात्र परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में करवाया जाना है। उन्हाेंने केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि निरस्त परीक्षा की संशोधित तिथि और समय की सूचना अपने परीक्षा केंद्रों से संबंधित छात्र-छात्राओं को लिखित में नोट करा दें, ताकि सूचना के अभाव में किसी परीक्षार्थी की परीक्षा न छूटने पाए।
विज्ञापन


डीडीआर और जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
दूसरी पारी में शुक्रवार को इंटर भूगोल की परीक्षा हुई। इस दौरान डीडीआर आशुतोष भारद्वाज और जेडी दिव्यकांत शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के साथ दोनों अधिकारियों ने जिले के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed