फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   समूह बनाएं किसान, नलकूल को मिलेगा अनुदान

समूह बनाएं किसान, नलकूल को मिलेगा अनुदान

Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
समूह बनाएं किसान, नलकूल को मिलेगा अनुदान
समूह बनाएं किसान, नलकूप के लिए मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के किसानों को 3.92 और अनुसूचित जाति को मिलेंगे पांच लाख
अकेले नलकूप लगवाने में असमर्थ किसानों को मिलेगा लाभ, दस से 20 का बनाना होगा समूह
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सिंचाई के लिए नलकूप लगवाने में असमर्थ किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन नलकूप लगाने के लिए अनुदान देगी। इसके लिए एक गांव से 10 से 20 किसान समूह बनाकर शामिल हो सकते हैं। इस समूह को शासन की सामूहिक नलकूप योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

इस समूह में शामिल किसानों के पास कुल मिलाकर 10 हेक्टेयर जमीन होनी जरूरी है। यह समूह लघु सिंचाई विभाग से संपर्क कर नलकूप के लिए आवेदन करेगा। पूरी कार्रवाई होने के बाद लघु सिंचाई विभाग की ओर से नलकूप लगाया जाएगा। नलकूप लगवाने पर पांच लाख से अधिक की राशि खर्च होगी। शासन सामान्य वर्ग के किसानों के समूह को 3.92 लाख और अनुसूचित जाति वाले समूह को पांच लाख रुपये का अनुदान देगा। इसके अलावा जो भी राशि खर्च होगी, उसे किसान समूह स्वयं वहन करेगा। इस योजना को जिले में अमलीजामा पहनाने के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वर्जन
सामूहिक नलकूप योजना उन किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, जो नलकूप लगाने में समर्थ में नहीं हैं। नलकूप लगने पर उन्हें फसल की सिंचाई की चिंता नहीं रहेगी।
- इं. सौदान सिंह, लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed