{"_id":"5a8c60004f1c1bef7b8b8789","slug":"151914927117-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर जाम छलकाने पर पूरा स्टाफ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के अंदर जाम छलकाने पर पूरा स्टाफ निलंबित
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के अंदर जाम छलकाने पर पूरा स्टाफ निलंबित
- जहांगीराबाद स्थित जिला सहकारी बैंक का मामला
- मुख्य कार्यपालक अधिकारी और सहायक निबंधक सहकारिता के औचक निरीक्षण में खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
जहांगीराबाद स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में प्रबंधक और स्टाफ को जाम छलकाना भारी पड़ गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी और सहायक निबंधक सहकारिता ने संयुक्त रूप से अपने औचक निरीक्षण में रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद शाखा प्रबंधक और कैशियर समेत चार लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बैंक में उनके स्थान पर निकटवर्ती शाखाओं में तैनात कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है।
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उन्हें जहांगीराबाद शाखा पर मैनेजर और अन्य कर्मचारियों द्वारा रोजाना बाहरी लोगों के साथ बैंक परिसर में ही खुलेआम शराब का सेवन करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने शनिवार शाम उन्हाेंने ए आर कॉआपरेटिव अजय पालीवाल के साथ संयुक्त रूप से जहांगीराबाद पहुंचकर शाखा का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों का दावा है कि निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक दीपक शर्मा, कैशियर शहीम खान, सुपरवाइजर आदेश कुमार और सहायक चपरासी उमेश कुमार एक बाहरी व्यक्ति के साथ कार्यालय में बैठकर शराब पी रहे थे। आला अधिकारियों के औचक निरीक्षण से शराब पी रहे स्टाफ में हड़कंप मच गया। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बैंक शाखा के पूरे स्टाफ को निलंबित करने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इनके स्थान पर खानपुर से पीयूष कुमार को शाखा प्रबंधक, शिकारपुर से गजेंद्र को सहायक चपरासी, स्याना से राहुल कुमार और अगौता से चंद्रसेन को कैशियर व सुपरवाइजर तैनात किया है।
बैंक में शराब पीने का चलन पुराना
- बैंक के पास की दुकानों के मालिकों की मानें तो बैंक में शराब पीने का चलन बहुत पुराना है। इसकी लोग कई बार पहले भी शिकायत कर चुके हैं।
लंबे समय से खराब पड़े है बैंक के सीसीटीवी कैमरे
- सहकारी बैंक की जहांगीराबाद शाखा पूरी तरह हाईटेक है। बैंक परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है, लेकिन पिछले काफी समय से काम नही कर रहे हैं। अगर ये कैमरे काम कर रहे होते तो शायद स्टाफ बैंक परिसर में खुले आम शराब नहीं पीता।
विज्ञापन
बैंक के पास लंबे समय से नहीं है सुरक्षा गार्ड
- उक्त बैंक द्वारा प्रतिदिन लाखों रुपये का लेनदेन करने के बाद भी बैंक की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। आला अधिकारी रात में सुरक्षा गार्ड होने की बात तो स्वीकार करते हैं, लेकिन दिन के मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
कौन था बैंक स्टाफ के साथ शराब पीने वाला बाहरी व्यक्ति
- सहकारी बैंक के आला अधिकारियों ने बैंक परिसर में खुले आम शराब पीने के मामले में बैंक के समूचे स्टाफ को तो निलबंति कर दिया, लेकिन उनके साथ शराब पीने वाला बाहरी व्यक्ति आखिर कौन था। यह अभी भी पहेली बना हुआ है। इस बाहरी व्यक्ति की न तो शिनाख्त हुई है और न ही आला अधिकारियों द्वारा इस मामले में पुुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है।
नीरव मोदी प्रकरण से बैंक कर्मियों में मचा हुआ है हड़कंप
- पंजाब नेशनल बैंक को 11 हजार करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने वाले नीरव मोदी का प्रकरण देशभर में छाया हुआ है। इसके चलते बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल है। बैंक कर्मियों की छोटी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। शिकायत मिलने पर फौरन जांच और निरीक्षण के बाद कार्रवाई हो रही है।