फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान को किया खुर्द-बुर्द, हंगामा

असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान को किया खुर्द-बुर्द, हंगामा

Sun, 11 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान को किया खुर्द-बुर्द, हंगामा
असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान को किया खुर्द-बुर्द, हंगामा
विज्ञापन

- लोगों ने बीडीए अफसरों के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र टीपी नगर में कब्रिस्तान की जमीन पर तोड़फोड़ करने के विरोध में समुदाय विशेष के लोगों ने रविवार को हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने बीडीए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

जीटी रोड स्थित टीपी नगर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास स्थित कब्रिस्तान को असामाजिक तत्वों ने खुर्द-बुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंचे समुदाय विशेष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग समझने के बजाए बीडीए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने बताया कि करीब 20 वर्षों से वह उस जमीन पर मुर्दे दफना रहे हैं। साथ ही बैनामा में भी जमीन कब्रिस्तान के रूप में पंजीकृत है। लोगों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने फिजा बिगाड़ने के लिए जमीन खोदकर मिट्टी का अवैध खनन किया है और कब्रों को भी खुर्द-बुर्द कर दिया है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने तथा कब्रिस्तान से उठाई गई मिट्टी को पूरा कराने की मांग की। मौके पर मुजाहिद अंसारी, जावेद बर्नी, वसीम, कामरान, अतीक अहमद, रिजवान, फरहान व इमरान मौजूद रहे। एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने बताया कि सड़क बनाने के लिए कुछ मिट्टी वहां से उठाई गई है। कब्रिस्तान को नहीं छेड़ा गया है। कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए लोगों ने मांग की है। उस पर प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed