{"_id":"5a79f7bb4f1c1b805a8b860b","slug":"15179429283-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विवादों में आईटीआई परीक्षा, पेपर लीक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विवादों में आईटीआई परीक्षा, पेपर लीक की आशंका
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई का पेपर लीक होने की आशंका, सॉल्व पर्ची मिली
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। राष्ट्रीय स्तर पर एकसाथ आयोजित होने वाली आईटीआई की परीक्षा में मंगलवार को एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी के पास प्रश्नपत्र की सॉल्व पर्ची मिलने पर हड़कंप मच गया। आरोपी की निशानदेही पर छह और छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने सातों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस, प्रशासन और एसआईटी ने पेपर लीक की आशंका में जांच शुरू कर दी है। सॉल्व पर्ची का प्रश्नपत्र के उत्तरों से मिलान किया जाएगा।
सिकंदबाद कस्बा स्थित काका गर्ल्स पीजी कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज को आईटीआई परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर आठ कॉलेजों का सेंटर है। करीब 800 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को पहली पाली में आईटीआई प्रथम सेमेस्टर का द्वितीय पेपर था। स्कूल में प्रवेश से पूर्व छात्रों की तलाशी ली गई। इस दौरान डिबाई के माथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर के एक छात्र के आधार कार्ड के बीच रखी एक पर्ची मिली। पर्ची पर ओएमआर शैली की तरह सभी 25 प्रश्नों के उत्तर थे। उत्तर कोड 231 इलेक्ट्रीशियन प्रश्नपत्र के थे। पूछने पर छात्र ने बताया कि उसे यह उत्तर एक हजार रुपये में एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उसके कॉलेज के अन्य छह छात्रों के पास भी यह उत्तर हैं। उसकी निशानदेही पर उसके कॉलेज के छह और छात्रों को पकड़ लिया गया। सूचना 100 नंबर और डीएम, समेत संबंधित अधिकारियों को दी गई। पकड़े गए सभी छात्रों को पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि कॉलेज निदेशक की तहरीर पर सभी छात्रों के खिलाफ परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं छात्रों की निशानदेही पर कॉलेज से थोड़ी दूरी पर राधा कृष्ण कुंज के पास एक वैन भी बरामद की गई। वैन में मोबाइल, बैग और अन्य सामान मिला। पुलिस ने बताया कि वैन और मामले की जांच की जा रही है।