फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा : 99 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 81186 परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड परीक्षा : 99 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 81186 परीक्षार्थी

Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : 99 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 81186 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा : 99 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 81186 परीक्षार्थी
विज्ञापन

- परीक्षा को लेकर अफसर और केंद्र व्यवस्थापकों ने की तैयारी
- कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे के बीच शुरू होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा का इंतजार खत्म हो गया। मंगलवार से परीक्षा शुरू हो जाएगी। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर सीट नंबर भी जारी हो गए। जिले में 99 परीक्षा केंद्रों पर 81186 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा की कमान जेडी ने अपने हाथ में ले ली है। हालांकि परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 84988 परीक्षार्थी भागीदारी करनी थी। मगर, इनमें से 3202 प्राइवेट परीक्षार्थियों के हाल ही में आवेदन रद्द हो गए थे। ऐसे में अब परीक्षा में 81186 परीक्षार्थी ही शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर 4500 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान और सीसीटीवी आदि का निरीक्षण कर लिया गया है। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य का कहना है कि है कि परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं होगी। यदि किसी ने बोर्ड के आदेश का पालन नहीं किया तो सख्त कार्रवाई होगी। मंगलवार को पहले दिन सुबह की पारी में हाईस्कूल के गृह विज्ञान-823 और गृहविज्ञान-832 की परीक्षा होगी। पहली पारी में ही इंटर हिंदी-301 प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पारी में इंटर सामान्य हिंदी-304 प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा ओर सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी।
विज्ञापन


30 मिनट पहले खुलेगा पेपर का बंडल
सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर का बंडल परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले खुलेंगे। 32 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पेपर के बंडल स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे। पेपर संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं भी मजिस्ट्रेट की देखरेख में सील होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल रोकने को इस तरह बनाई रणनीति
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए चार अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ तैनात रहेगी और शेष संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। नकल पकड़ने के लिए सात सचल दल के साथ सभी 99 परीक्षा केंद्रों को 21 सेक्टर में बांटते हुए 21 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

यहां जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए एक मुख्य संकलन केंद्र और पांच उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर है। यहां पर 19 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। इस पर सिकंदराबाद क्षेत्र के 12 परीक्षा केंद्रों की भी उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। उप संकलन केंद्र जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा में 12, कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई में 13, एसएन इंटर कॉलेज शिकारपुर में 17, एलडीए इंटर कॉलेज अनूपशहर में नौ और पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना में 17 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी।


ड्यूटी लगवाने व कटवाने को भटकते रहे शिक्षक
बुलंदशहर। परीक्षा से एक दिन पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ड्यूटी लगवाने और कटवाने को शिक्षक भटकते रहे। सबसे अधिक शिकायत शिक्षिकाओं की रहीं। शिक्षक नेताओं ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की और ड्यूटी सही न करने का आरोप लगाया।
विभागीय अफसरों ने सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का वादा किया था। मगर, शिक्षक नेताओं ने जेडी से शिकायत की थी कि कुछ शिक्षिकाओं की ड्यूटी सही नहीं लगाई हैं। इस पर रविवार को कार्यालय में पहुंचे जेडी ने शिक्षिकाओं की ड्यूटी बदलकर लगा दी थी। मगर, शिक्षक नेता आंनद शर्मा ने बताया कि अभी तक अफसरों ने इन आदेशों का पालन नहीं किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर ड्यूटी सही करने की बात रखी। वहीं, दूसरी ओर पूरा दिन कार्यालय में ड्यूटी लगवाने और कटवाने के लिए शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि सभी शिक्षकों की समस्याओं को दूर कर दिया गया है।

शिक्षण संस्थानों ने किया 3202 परीक्षार्थियां का भविष्य बर्बाद
बुलंदशहर। हाईस्कूल और इंटर के 3202 परीक्षार्थियों का कुछ शिक्षण संस्थानों ने भविष्य बर्बाद कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र नहीं मिले।
गांव अकबरपुर स्थित डॉ. अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल की छात्रा बबीता और नेहा ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर बताया कि वह इस स्कूल में 12वीं की कक्षा में पढ़ रही हैं। स्कूल ने उनके परीक्षा फार्म प्राइवेट भरवाए। अब उन्हें जब प्रवेशपत्र नहीं मिला। इस पूरे मामले ने यह साबित कर दिया है कि जिले में अधिकतर विद्यालय मान्यता से अधिक क्लास चला रहे हैं और ऐसा कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों शासन के आदेश पर हुई जांच के बाद जिले में हाईस्कूल और इंटर के 3202 परीक्षा फार्म रद्द हो गए थे।


हाईस्कूल के कई विषयों के बदले गए प्रश्नपत्र
बुलंदशहर। हाईस्कूल के कई विषयों के प्रश्नपत्र बदले गए हैं। पहले पहुंचे प्रश्नपत्रों को वापस कर दिया गया और नए प्रश्नपत्र प्राप्त हो गए हैं। बोर्ड ने हरदोई में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद प्रश्नपत्र बदले हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि हरदोई में हाईस्कूल के कई विषयों के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। बोर्ड ने इस पर इन प्रश्नपत्रों को बदलने का निर्णय लिया और पहले पहुंचे प्रश्नपत्र वापस मंगवाकर नए प्रश्नपत्र प्राप्त करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बदले गए प्रश्नपत्रों में संबंधित विषय के कोड नंबर 801, 817, 824, 825, 826 और 830 शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में रखने के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने देने की हिदायत दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed