{"_id":"5a78a0174f1c1b91268b8855","slug":"1517854955615-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी से होगा छाया एवं अंतरा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फरवरी से होगा छाया एवं अंतरा का शुभारंभ
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 फरवरी से होगा छाया एवं अंतरा का शुभारंभ
- अंतरा और छाया रोकेगी जनसंख्या वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को स्वास्थ्य टीम के साथ महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवार नियोजन के लिए 15 फरवरी से शुरू हो रहे दो नए अस्थाई साधनों के प्रचार-प्रसार और दवाओं के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। प्रदेश के 40 जिलों में 15 फरवरी को एक साथ शुभारंभ किया जाएगा।
परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट को शामिल किया है। इंजेक्शन व टेबलेट 15 फरवरी से जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को मिलने लगेंगे। सोमवार को सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की सलाहकार टीम के साथ महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां सीएमएस डॉ. बीना रानी से अस्थाई साधनों के प्रचार- प्रसार की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल के स्टाफ को अस्थाई साधनों की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि नवीन गर्भ निरोधक इजेंक्टेबल अंतरा एवं गर्भ निरोधक गोली छाया का 15 फरवरी से शुभारंभ किया जाएगा। सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में यह उपलब्ध कराए जाएंगे। अंतरा इंजेक्शन से तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल सकेगा। वहीं छाया टेबलेट का प्रयोग प्रतिदिन करना होगा। जल्द ही एनएचएम के तहत महिला अस्पताल में अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट की उपलब्धता करा दी जाएगी। अंतरा और छाया का प्रचार-प्रसार तेजी से किया जाएगा।