{"_id":"5a75f1f44f1c1b4e588b683c","slug":"151767930114-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा
- शिक्षक की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े शिक्षक नेता
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर लिया बहिष्कार का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिक्षक नेताओं ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले नगर के शिवचरन इंटर कालेज में बैठक की। बैठक में शिक्षक नेताओं ने पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ के शिक्षक की मौत मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा की। इसके लिए शिक्षकों से जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।
संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा और जिला मंत्री योगेंद्र कुमार ने कहा कि दिवंगत शिक्षक बिजेंद्र कुमार की मौत के जिम्मेदार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विद्यालय की प्रबंधन समिति है। अभी तक उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे व्यथित होकर एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा, हेम सिंह पुंडीर, जगवीर किशोर जैन, ध्रुव त्रिपाठी समेत आदि शिक्षक नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बहिष्कार को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। पहले दिन गुलावठी, डिबाई और सिकंदराबाद आदि क्षेत्र के विद्यालयों में जनसंपर्क किया गया। बैठक और जनसंपर्क में कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मौ. जाकिर, अरविंद पाठक, प्रमोद कुमार, संजय उपाध्याय, कमलेश शर्मा, अनीता शर्मा, प्रणिता और ख्वादिर रहमान आदि शामिल रहे।
21 सेक्टर में बंटे 99 परीक्षा केंद्र
- परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में नहीं लगेगा लोगों का जमावड़ा
- सभी परीक्षा केंद्र पर लगेगी धारा 144, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन के सख्त निर्देश पर बोर्ड परीक्षा का खाका तैयार हो गया है। जिले के 99 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 81,186 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों को 21 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई जमावड़ा नहीं लगेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगेगी और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक सजग और सख्त हैं। सभी 99 परीक्षा केंद्रों को 21 सेक्टर में बांटने के साथ ही परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए सात सचल दस्तों का गठन किया गया है। साथ ही 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। 32 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। चार अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ तैनात रहेगी, जबकि अन्य परीक्षा केंद्रों पर चार-चार पुलिस कर्मी परीक्षा के दौरान ड्यूटी देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके चलते परीक्षा केंद्र के आसपास लोगों का जमावड़ा नहीं होगा। यदि किसी ने इन आदेशों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कंट्रोल रूम का नंबर हुआ जारी
बुलंदशहर। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का नंबर 05732-235054 है। इस नंबर पर परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत 24 घंटे में दर्ज कराई जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार कंट्रोल रूम छह फरवरी से परीक्षा शुरू होने के साथ ही काम करना शुरू कर देगा। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मार्च और इंटर की परीक्षा भी इसी दिन संपन्न होगी। वहीं, शासन के आदेश पर जिले में परीक्षा के सभी कार्यों का अनुश्रवण प्रतिदिन संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ दिव्यकांत शुक्ला को दिया जाएगा। यह आदेश बोर्ड की ओर से जारी किया गया है।
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देंगे 1500 बेसिक स्कूलों के शिक्षक
बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की कमी सामने आने पर अब बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। परीक्षा में 1500 शिक्षक बेसिक स्कूलों के शामिल होंगे और उनके पहचान पत्र बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इन शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगने से परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो सकती है।
बोर्ड परीक्षा में जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर 4500 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें सरकारी शिक्षकों के साथ इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में तैनात वित्त विहीन शिक्षकों को भी शामिल किया गया। हालांकि पहले शासन की ओर से आदेश जारी हुआ था कि इस बार परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में न लगाई जाए। मगर, अब कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में शामिल करने का निर्णय लेना पड़ा है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग से 1500 शिक्षकों की डिमांड की गई है। इनमें से 900 शिक्षकों की ड्यूटी लग गई और शेष की ड्यूटी लगाने का काम जारी है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के लिए की गई शिक्षकों की डिमांड पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।