{"_id":"5a75f1e34f1c1bb2208b6fd4","slug":"151767928411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मऊखेड़ा फाटक पर लोक निर्माण विभाग ने ओवर ब्रिज बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। शासन के आदेश पर करीब दो करोड़ की धनराशि से ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे शहर से मेरठ हाईवे जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर शासन ने करीब दो करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर बनाने के आदेश दिए थे। इसके बाद बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। अब लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फ्लाईओवर बनने से मेरठ जाने वाले लोगों को भूड़ चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। शहर के लोगों को एक अच्छा बाईपास मिलेगा। जिससे शहर में जाम की स्थिति पर भी अंकुश लग सकेगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन डीके तिवारी ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया गया है, अगले छह माह में फ्लाईओवर को तैयार कर लोगों को सौंप दिया जाएगा।