{"_id":"5a7357984f1c1b514a8b6edb","slug":"15175087101-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच या छह फरवरी को बने बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच या छह फरवरी को बने बारिश के आसार
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच या छह फरवरी को हो सकती है बारिश
बुलंदशहर।
मौसम एक बार फिर रंगत बदलने वाला है। पांच या छह फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। यदि बारिश होती है, तो फिर ठंड बढ़ने के साथ तापमान गिरेगा।
कोहरा, ठंड और शीतलहर के बाद अब गर्मी लगातार बढ़ रही है। गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। यदि अब बारिश नहीं हुई और तैयार फसल के दौरान बारिश हुई तो नुकसान होगा। ऐसा वर्ष 2015 में भी हो चुका है। लेकिन अब बारिश की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि पांच या छह फरवरी को बारिश हो सकती है। कुछ जगह पर बुधवार को ही बादल छाने लगे थे। बारिश हुई, तो ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी। साथ ही गेहूं की फसल को फायदा होगा। लेकिन आलू व सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।