फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   309 करोड़ की 33 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे प्रभारी मंत्री

309 करोड़ की 33 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे प्रभारी मंत्री

Tue, 23 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
309 करोड़ की 33 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे प्रभारी मंत्री
309 करोड़ की 33 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

- नगर के विराट फार्म हाउस में आयोजित होगा कार्यक्रम
- 90.68 करोड़ की नई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- 219.07 करोड़ की योजनाओं का किया जाएगा शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में विकास का खाका तैयार करने के लिए बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री 33 योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। नगर के एक होटल में होने वाले कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश दिवस के तहत 309.75 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

जिले में विकास की गंगा बहाने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शिरकत करेंगे। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के तहत जिले में विभिन्न विभागों की 219.07 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 90.68 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ एवं शासन की योजनाओं से संबंधित गीत, नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग योजनाओं की संख्या लागत
जिला पंचायत 5 999.73
अल्पसंख्यक 2 735.95
जिला पंचायत राज 3 999.73
ग्राम्य विकास विभाग 1 270.02
आवास विकास 2 311.31
माध्यमिक शिक्षा 5 3490.38
लोक निर्माण विभाग 5 8979.74

नोट-
सभी कार्यों की लागत लाख रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed