{"_id":"5a64c3284f1c1b88268b5ba1","slug":"151655319216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कचहरी रोड से अतिक्रमण हटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कचहरी रोड से अतिक्रमण हटाने की तैयारी
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कचहरी रोड से अतिक्रमण हटाने की तैयारी
- पूर्व में डिप्टी गंज पर तोड़ी गई थी 12 पक्की दुकानें
- कचहरी रोड पर भी कई दुकानों को तोड़ हटाया जाएगा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अब नगर पालिका कचहरी रोड से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही है। जानकारों की मानें तो अगले सप्ताह में अभियान चलाकर कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। जिससे लोगों को जाम के झाम से राहत मिल सके।
गत माह के अंत में नगर पालिका की ओर से डिप्टी गंज में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। इस दौरान टीम ने पुलिस बल के सहयोग से डिप्टीगंज चौराहा के पास 12 दुकानों को ध्वस्त किया था, हालांकि अभी भी क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर पालिका की योजना के अंतर्गत कचहरी रोड पर कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर पूरी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सूत्रों ने दावा किया है कि कई दुकानों के अलावा एसएसपी दफ्तर व कलक्ट्रेट की दीवार को भी तोड़कर पीछे किया जाएगा। ईओ एके सिंह ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के लिए तैयारी की जा रही है, शीघ्र ही अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।