{"_id":"5a64c3264f1c1b72268b5a1e","slug":"15165531907-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीजों को मिलेंगे रंग बिरंगी चादर के बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीजों को मिलेंगे रंग बिरंगी चादर के बेड
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी रंग बिरंगी चादरें
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन ने सरकारी चिकित्सालयों में एक ही रंग की चादरों को बदलने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय अस्पतालों में इस पहल से शुभारंभ किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने पर जिला स्तरीय अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों के बेड पर अभी तक सफेद रंग की चादरें बिछी होती थी। इसके कारण कई बार कर्मचारी चादरों को बदलने में लापरवाही भी बरत रहे थे। शासन ने जिलास्तरीय अस्पतालों में नई योजना तैयार कर प्रतिदिन अलग-अलग रंग की चादरें बिछाने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत प्रतिदिन मरीजों के बेड पर अलग-अलग रंग की चादरें बिछाई जाएंगी। जिला अस्पताल में इसका शुभारंभ हो चुका है। जिला महिला अस्पताल में भी चादरों के प्रतिदिन रंग बदलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही चादरों को खरीदने के लिए ग्रामोद्योग से मांग की जाएगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. रामवीर सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिल चुके है। चादरों को मंगाने के लिए ग्रामोद्योग से मांग की गई है। ग्रामोद्योग से 1200 चादरों के सापेक्ष 800 चादरें प्राप्त हो चुकी हैं।
जिला अस्पताल में बनी समस्या
- जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 168 बेड है। इनके लिए अस्पताल प्रशासन ने ग्रामोद्योग से 1200 अलग-अलग सात रंग की चादरों की मांग की थी। इनमें 800 चादरें छह रंग की जिला अस्पताल को प्राप्त हो चुकी है।