फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएम के आदेश बेअसर, नहीं खाली हुईं पटरियां

डीएम के आदेश बेअसर, नहीं खाली हुईं पटरियां

Wed, 17 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश बेअसर, नहीं खाली हुईं पटरियां
डीएम के आदेश बेअसर, नहीं खाली हुईं पटरियां
विज्ञापन

- डीएम ने शहर में चिन्ह्ति किए थे चार वेंडिंग जोन
- पुरानी जेल, मोती बाग, डीएवी तिराहा पर बनाए गए थे वेंडिंग जोन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीएम की पहल पर प्रशासनिक व नगर पालिका अफसर पानी फेरने में लगे हुए हैं। डीएम के आदेशों के दो सप्ताह बाद भी वेंडिंग जोन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण शहर की पटरियों पर ठेले खोमचे वालों का कब्जा है और सड़कें दिन भर जाम से भरी रहती हैं।
दिसंबर 2017 में डीएम ने शहर को जाम से मुक्त करने के लिए वेंडिंग जोन चिन्ह्ति करने के आदेश दिए थे। आदेशों के तहत अफसरों ने शहर में डीएवी फ्लाईओवर के नीचे, पुरानी जेल परिसर व मोती बाग को वेंडिंग जोन घोषित किया था। जिसके बाद डीएम ने नगर पालिका अफसरों को सभी वेंडरों के पंजीकरण के आदेश देकर उन्हें पहचान पत्र निर्गत करने के आदेश दिए थे। वेंडिंग जोन का क्रियान्वयन जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना था, लेकिन माह में दो सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक वेंडिंग जोन के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अफसरों की लापरवाही के कारण अभी भी नो वेंडिंग जोन में ही व्यापार हो रहा है।
विज्ञापन


अभी तक जारी नहीं किए गए पहचान पत्र
- नगर में बिक्री करने वाले वेंडरों को नगर पालिका द्वारा पहचान पत्रों का वितरण किया जाना था, लेकिन अभी तक नगर पालिका अफसर वेंडरों को पहचान पत्र निर्गत नहीं कर सके हैं। इसके साथ ही अभी तक बड़ी संख्या में वेंडरों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जल्द ही शहर में वेंडिंग जोन शुरू करा दिया जाएगा।
- अरविंद मिश्र, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed