फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घेराव करने पहुंचे शिक्षक नेता, तो दफ्तर छोड़ भागे अफसर और कर्मचारी

घेराव करने पहुंचे शिक्षक नेता, तो दफ्तर छोड़ भागे अफसर और कर्मचारी

Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
घेराव करने पहुंचे शिक्षक नेता, तो दफ्तर छोड़ भागे अफसर और कर्मचारी
फोटो समाचार
विज्ञापन

घेराव करने पहुंचे शिक्षक नेता तो दफ्तर छोड़कर भागे अफसर
- एमएलसी ने दी चेतावनी, नहीं हुई कार्रवाई तो होगा बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार
- शिक्षक द्वारा आत्महत्या के मामले में कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ के शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने पर शिक्षक नेता जिले के शिक्षकों के साथ सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। बड़ी संख्या में शिक्षकों को देख अफसर और कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए। शिक्षक नेताओं का आरोप है कि शिक्षक ने रिश्वत मांगने से आहत होकर आत्महत्या की है। यह सीधे हत्या है और इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। इतना ही नहीं यह मामला विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा और इसके विरोध में मंगलवार को जिले के विद्यालय बंद रहेंगे। 18 जनवरी को मंडल के विद्यालय बंद किए जाएंगे।
तीन दिन पहले पब्लिक स्कूल जौलीगढ़ के शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने मेरठ में अपने गांव इंचौली में आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अफसरों व कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं एमएससी ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य शिक्षक नेता और जिले के शिक्षक सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान दिवंगत शिक्षक की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा भी की गई। एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह मामला सीधे हत्या का है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अफसरों ने बिजेंद्र से ज्वाइनिंग और वेतन निकालने के लिए पांच लाख की रिश्वत ली और उससे 1.20 लाख की और मांग की जा रही थी। इतनी राशि देने की उसकी हैसियत नहीं थी। इससे परेशान होकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मामले में विद्यालय की प्रबंधन समिति की भी मिलीभगत सामने आ रही है। यह मामला गंभीर है और रिश्वत से जुड़ा हुआ है। अब इसे किसी को भी दबाने नहीं दिया जाएगा और प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा। यदि एक सप्ताह में अफसर, कर्मचारियों और विद्यालय की प्रबंधन समिति पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो बोर्ड परीक्षा का पूरे प्रदेश में बहिष्कार होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश शर्मा, गाजियाबाद से उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, हापुड़ से सुबोध गुप्ता, मेरठ के जिला मंत्री महेश चंद शर्मा, गौमतबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष धनीराम नागर सहित अन्य शिक्षक नेता और शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


दर्जनों शिक्षकों ने एमएलसी के सामने खोली रिश्वत की पोल
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रिश्वत मांगने का भ्रष्टाचार किस कदर चल रहा है, इसका खुलासा एमएलसी के सामने दर्जनों शिक्षकों ने खोल दी। पब्लिक स्कूल जौलीगढ़ की एक और शिक्षिका सुनीता वाजपेयी ने बताया कि उसे अगस्त माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन निकालने के लिए अफसर और कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस पर एमएलएसी ओमप्रकाश ने कहा कि अब इस कार्यालय में किसी भी अफसर और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जिले के विद्यालय रहेंगे बंद
शिक्षक की मौत के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही 18 जनवरी को मंडल के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसकी घोषणा एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा ने की। कहा कि जिले में सुबह के समय शोक सभा के बाद विद्यालय बंद हो जाएंगे। इसी तरह मंडल के विद्यालय बंद होंगे। प्रयास यह भी रहेगा कि इसके बाद पूरे प्रदेश के विद्यालय में शोकसभा के बाद विद्यालय बंद करवाए जाएं।


कोट
सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मामले को राजनीति रूप दिया जा रहा है। हमारा प्रयास रहता है कि किसी भी शिक्षक को परेशानी न हो। जहां तक रही रिश्वत मांगने की बात तो शिकायत मिलने पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। - मनोज कुमार आर्य, ेजिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed