{"_id":"5a5ce65b4f1c1b1d368b49f0","slug":"151603790814-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ढाबों पर रोडवेज बसों को दी जा रही फर्जी रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ढाबों पर रोडवेज बसों को दी जा रही फर्जी रसीद
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अवैध ढाबों पर रोडवेज बसों को दी जा रही फर्जी रसीद
- शिकायत मिलने पर एआरएम ने डिपो के चालकों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे किनारे संचालित गैर अनुबंधित ढाबों पर रोडवेज बस चालक- परिचालकों की सांठ -गाठ से रुकने की शिकायत मिल रही हैं। इसी के साथ ही ढाबों के संचालकों द्वारा फर्जी रसीद दिए जाने पर क्लासिक यात्री प्लाजा के संचालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की है। एआरएम ने चालक-परिचालकों को गैर अनुबंधित ढाबों पर बसें न रोकने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज बसों को यात्री प्लाजा पर ही रोकने के आदेश जारी किए थे। आदेश थे कि यदि हाईवे किनारे संचालित गैर अनुबंधित रेस्टोरेंट और ढाबों पर रोडवेज बस ठहरेंगी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस चेतावनी का विभाग के चालक-परिचालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। गैर अनुबंधित ढाबों द्वारा क्लासिक यात्री प्लाजा की फर्जी (डुप्लीकेट) रसीद बनवाकर रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को दी जा रही हैं। चालक-परिचालक की मनमानी से राजस्व को भी नुकसान हो रहा हैं। क्लासिक यात्री प्लाजा की फर्जी (डुप्लीकेट) रसीद सामने आने पर यात्री प्लाजा के संचालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की है। साथ ही गैर अनुबंधित ढाबों के संचालक द्वारा खाने-पीने के पदार्थो पर मनमाना शुल्क वसूलने की भी शिकायतें क्षेत्रिय कार्यालय को मिली है। क्लासिक प्लाजा के प्रबंधक जुनैद अली ने बताया कि यात्री प्लाजा पर बस रुकने पर परिचालक द्वारा टिकट दिया जाता है। टिकट मिलने पर प्लाजा से 25 रुपये दिए जाते हैं। इससे राजस्व की भी प्राप्ति होती है। उधर, क्षेत्रिय प्रबंधक ने सभी डिपो के एआरएम को अभियान चलाकर इन ढाबों पर चेकिंग कर रोडवेज बस पाए जाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों को अधिकृत यात्री प्लाजा पर ही रोकने के आदेश है। यात्री प्लाजा पर बसें रूकने पर निगम द्वारा जारी मोनोग्राम लगी रसीद दी जाती है। गैर अनुबंधित ढाबों पर मोनोग्राम लगी रसीद देने का नियम नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो गैर अनुबंधित ढाबों की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि अनाधिकृत ढाबों पर रोडवेज बस पाए जाने पर एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूल अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।