फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब चिकित्सकों को भी कराना होगा मेडिकल चेकअप

अब चिकित्सकों को भी कराना होगा मेडिकल चेकअप

Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अब चिकित्सकों को भी कराना होगा मेडिकल चेकअप
अब चिकित्सकों को भी कराना होगा मेडिकल चेकअप
विज्ञापन

- एनक्यूएएस योजना के तहत होगा मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन द्वारा एनक्यूएएस योजना के तहत अब चयनित अस्पतालों के चिकित्सकों को मेडिकल चेकअप कराना होगा। योजना में शामिल महिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ को यह आदेश दे दिया गया है।

बता दें कि शासन द्वारा सरकारी चिकित्सालयाें में मरीजों से जुड़ी सुविधाएं बेहतर देने के लिए एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड) का शुभारंभ किया है। योजना पूर्ण होने पर अस्पताल का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही योजना में शामिल अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्टाफ को सर्वप्रथम मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। इस योजना में शामिल जिला महिला अस्पताल एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड) योजना की तैयारियों में जुट गया है एवं अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ को मेडिकल जांच करवाने के लिए निर्देश दिए है। यदि कोई चिकित्सक एवं स्टाफ मेडिकल में अनफिट पाया जाता है तो उसे निरीक्षण से पूर्व उपचार एवं परामर्श के जरिए मेडिकल पास करना अनिवार्य है। इसमें हेपेटाइटिस बी, ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, एनीमिया, हार्ट रेट, पल्स रेट एवं अन्य जांच का मेडिकल दिखाना होगा। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. बीना रानी ने बताया कि एनक्यूएएस योजना में अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ की स्वास्थ्य संबंधित जांच जरूरी है। इसके लिए अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ को मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed