{"_id":"5a5ce6544f1c1b90268b48c1","slug":"151603790111-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भव्य होगा सामूहिक विवाह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भव्य होगा सामूहिक विवाह का आयोजन
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिले में भव्य होगा सामूहिक विवाह का आयोजन
- तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, आवेदन भी हुए शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रयास तेज हो गए हैं। तैयारियां शुरू होने के साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अफसरों ने भव्य आयोजन का दावा किया है।
शासन के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने आदेश जारी कर अवगत करवाया था कि प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां कराई जानी हैं। इसमें शासनादेश के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य के गरीब परिवारों के युवक-युवतियों को शामिल किया जाएगा। इसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया जा सकेगा। एक शादी में 35 हजार रुपये खर्च करने का भी आदेश जारी हुआ। यह आदेश 12 दिसंबर 2017 को प्राप्त हो गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू नहीं हुईं। प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया था। अब जब जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज हुई और प्रचार-प्रसार हुआ तो युवक-युवती भी रजिस्ट्रेशन को आगे आने लगे। इससे अब अफसरों ने राहत की सांस ली और दावा किया जा रहा है कि विवाह समारोह जिले में भव्य होगा। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी तेज हो गई है। कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।