{"_id":"5a5ce6534f1c1b5f268b4977","slug":"151603789915-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह नहीं हो सकेगी वाहनों की फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह नहीं हो सकेगी वाहनों की फिटनेस
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह नहीं हो सकेगी वाहनों की फिटनेस
- वेव बेस्ड वाहन 4.0 की तैयारियों के चलते कार्य रहेगा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। उप्र सम्भागीय परिवहन कार्यालय वेव बेस्ड वाहन 4.0 की तैयारियों के चलते 22 जनवरी से 27 जनवरी तक लगातार एक सप्ताह तक बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। एआरटीओ ने आदेश जारी कर 18 जनवरी तक रसीद संबंधी कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।
जानकारी के अनुसार उप्र शासन के निर्देश पर उप्र के सभी परिवहन कार्यालयों को वेव बेस्ड वाहन 4.0 से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा बुलंदशहर के परिवहन कार्यालय को वेव बेस्ड वाहन 4.0 साफ्टवेयर से जोड़ने के लिए 22 जनवरी से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश मिल गए है। 22 जनवरी से 28 जनवरी तक उप्र संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन संबंधी सभी कार्य बंद रहेंगे। लोगों को परेशानियां न हो इसके लिए विभाग ने पूर्व में जारी वाहन संबंधी कार्य को पूर्ण कराने के लिए 18 जनवरी तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि कार्यालय को वेव बेस्ड वाहन 4.0 से जोड़ा जाना है। इसकी तैयारी के चलते सभी कार्य बंद रहेंगे। वेव बेस्ड वाहन 4.0 होने पर दोबारा रसीद कटवानी पड़ेगी।
वेव बेस्ड वाहन 4.0 से ये होगा फायदा
- अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस, वाहनों का ट्रांसफर आदि करवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय पर जाना पड़ता है। वेव बेस्ड वाहन 4.0 से कार्यालय जुड़ने पर इन सभी कार्य को करवाने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदक परिवहन निगम की वेबसाइट पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्धारित शुल्क भी आनलाइन जमा कर सकते हैं। वाहन-4 व्यवस्था लागू करने के लिए विभाग ने यह बदलाव किया है।