{"_id":"5a5ce4804f1c1b82268b48c2","slug":"151603743217-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे के सभी ग्राम ओडीएफ अब ओडीएफ प्लस की तैयारी: उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे के सभी ग्राम ओडीएफ अब ओडीएफ प्लस की तैयारी: उमा भारती
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे के सभी गांव हुए ओडीएफ
- नरौरा में बोलीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती
- कहा- अब इन गांवों को ओडीएफ प्लस करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नरौरा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान के क्रम में गंगा नदी के किनारे के सभी ग्राम ओडीएफ हो चुके हैं। अब सभी गांवों को ओडीएफ प्लस करने की तैयारी है।
अणुविहार कॉलोनी में वन्य जीव संस्थान देहरादून की टीम ने कछुआ संरक्षण के लिए चलाई जा रही हेचरी को देखा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ओडीएफ के अंतर्गत ग्रामों को खुले में शौच मुक्त किया गया है। ओडीएफ प्लस में गांवों का दूषित पानी और अन्य गंदगी किसी कीमत पर गंगा नदी में न जाए, इसकी तैयारी है।
भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र त्यागी द्वारा गंगा बेसिन में काशीपुर के तालाब में कछुओं की मौजूदगी व पानी की कमी से इनका जीवन खतरे में होने की बात कही। इस पर उन्होंने इस समस्या के निदान का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व में स्वयं के द्वारा नामकरण किए गए टरटल राज व अशोक को देखा। हेचरी के प्रमुख आफताब उस्मानी ने बताया कि अब तक यहा 10 प्रजाति के कछुए लाए गए हैं। इस मौके पर विधायक अनीता राजपूत, विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, चेयरमैन विवेक वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।