फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना

मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना

Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना
मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू ने बिजलीघर पर दिया धरना
विज्ञापन

- करंट की चपेट में आने से झुलसे किसान ने तोड़ा दम
- आठ दिसंबर को खेत पर जाने के दौरान टूटे तार की चपेट में आ गया था किसान
- कार्यकर्ताओं की जेई और एसडीओ से हुई जमकर नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। गांव मूढ़ीबकापुर में एक माह पहले बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे एक विकलांग किसान ने देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। भाकियू ने मुआवजे की मांग को लेकर टाउन बिजलीघर पर हंगामा किया। इस दौरान किसानों की एसडीओ और जेई से जमकर नोकझोंक हुई। देर शाम तक किसानों का धरना जारी था।

गांव मूढ़ीबकापुर निवासी विकलांग किसान धर्मवीर सिंह (50) आठ दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे खेतों पर जा रहे थे। आरोप है कि वहां पहले से ही बिजली का तार टूटा पड़ा था। तार में करंट दौड़ रहा था। धर्मवीर सिंह का पैर टूटे तार पर पड़ जाने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनाें ने आनन-फानन में उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार देर शाम धर्मवीर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर भाकियू जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में मृतक के परिजन और किसान एकत्रित होकर टाउन बिजलीघर पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। गुड्डू प्रधान ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण किसान की जान गई है। जब तक जेई और एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर परिजनों को मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे। धरने की सूचना पर एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे। दोनों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उनकी एक न सुनी। बाद में एसडीओ ने एक्सईएन से फोन पर किसानों की वार्ता कराई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। धरने में अमरपाल प्रधान, राजकुमार शर्मा, कमल सिंह लोधी, विजय सैनी, रविकरन सिंह, मौ. नदीम, ज्ञानेन्द्र प्रधान, प्रेमपाल सिंह, अशोक सैनी, मांगे चौधरी, सोमवीर सिरोही, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed