फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गुस्सा बरकरार, पाक से बदले की मांग को बुलंद है आवाज

गुस्सा बरकरार, पाक से बदले की मांग को बुलंद है आवाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
गुस्सा बरकरार, पाक से बदले की मांग को बुलंद है आवाज
गुस्सा बरकरार, पाक से बदले की मांग को बुलंद है आवाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को कैंडल मार्च निकालकर जिले भर में सोमवार को भी जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, जिलेवासियों में पाक के खिलाफ आक्रोश ओर गुस्सा बरकरार है। साथ ही पाक से बदले की मांग को लेकर आवाज भी बुलंद है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही कैंडल मार्च निकाला। शाम के समय सभी शिक्षक वरन वाटिका एकत्रित हुए और यहां भी कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने कहा कि हमें अपनी भारत सरकार और देश के जवानों पर पूरा भरोसा है। मैक्स डांस अकादमी की ओर से भी कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से धमेड़ा अड्डा स्थित पठान फार्म हाउस से पाक के खिलाफ जुलूस निकाला गया। कालाआम तक जारी रहे इस जुलूस में आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही यहां पर पहुंचने के बाद कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष मौलाना फजर कासमी, मौलाना शाहिद बर्नी, मोहम्मद अकरम, मो. हारून किरमानी, कामिल आदि शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर जमीयत उलेमा ए हिंद के बैनर तले भूड़ स्थित जामिया फारुकिया से मुस्लिम समाज के लोगों ने कालाआम तक जुलूस निकाला और शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जमीयत के महासचिव कारी मोहम्मद तलहा कासमी, मीडिया प्रभारी कारी मोहम्मद जाहिद कासिम, कोषाध्यक्ष मुफ्ती मुजाहिद, डॉ. जहीर अहमद, तनवीर प्रधान शामिल रहे। श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल की बैठक में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, विजय कुमारर, विजय अग्रवाल, परमानंद गोस्वामी, उमेश चंद शर्मा और भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। सहकारी नगर में कांग्रेस की ओर से बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। गुलावठी क्षेत्र के गांव गिनौरा में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, मुर्तजा खान, धर्म सिंह, शिवराम बाल्मीकि, विशाल चौधरी आदि शामिल रहे। गांव सराय छबीला में कैंडल मार्च निकाला गया। अगौता क्षेत्र के गांव खेड़ी में भी ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। गांव जसनावली खुर्द में प्रधान किशनवीर सिंह, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, बीडीसी अजीत सिंह और विपिन कुमार आदि के साथ युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। शिकारपुर क्षेत्र के गांव भैंसरौली नासिर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed