{"_id":"6aee1234662de91f5b04eeb8","slug":"108-102-ambulance-services-will-remain-on-alert-during-diwali-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-170270-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिवाली पर अलर्ट रहेंगी 108-102 एंबुलेंस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिवाली पर अलर्ट रहेंगी 108-102 एंबुलेंस सेवाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली पर आतिशबाजी और सड़क हादसों से होने वाली घटनाएं को देखते हुए 108-102 एंबुलेंस सेवा सतर्क रहेगी। सेवा प्रदाता संस्था के प्रोग्राम मैनेजर ने सभी एंबुलेंस चालक-ईएमटी को सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। दिवाली पर लोग 24 घंटे एंबुलेंस की सेवा ले सकेंगे।
जिले में एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि जिले में 108 सेवा की 40 और 102 सेवा की 41 एंबुलेंस संचालित हैं। दिवाली पर गंभीर बीमारी, गर्भवती या सड़क हादसे में घायल को तत्काल एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए सभी एंबुलेंस को हॉटस्पॉट पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए जाएंगे। जिससे लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। बताया कि सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन व अन्य जीवन रक्षक दवाएं मौजूद हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि दिवाली त्योहार के दौरान इलाज संबंधी कोई भी इमरजेंसी पड़ने पर 108 नंबर डायल करें 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस सेवा भी गर्भवती महिलाओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को घर से सरकारी चिकित्सालय व वापस घर छोड़ने की सुविधा भी निशुल्क है। एंबुलेंस सेवा को अलर्ट करने के लिए शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया।