{"_id":"5a5f8d3d4f1c1b6d268b4f1b","slug":"151516211517-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण को सिकंदराबाद पहुंची सर्वे टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण को सिकंदराबाद पहुंची सर्वे टीम
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण को सिकंदराबाद पहुंची सर्वे टीम
- दो सदस्यीय जांच टीम ने लिया नगर सफाई का जायजा
सिकंदराबाद। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा हर नगर का सर्वेक्षण कराने के लिए बनाई गई योजना के तहत बुधवार को दो सदस्यीय सर्वेक्षण टीम नगर पालिका पहुंची। सर्वे टीम के एक सदस्य ने नगर पालिका द्वारा नगर में कराई गई सफाई की कवायद के प्रपत्रों की जांच की। वही दूसरे सदस्य ने नगर में भ्रमण कर साफ सफाई का मुआयना किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश के 4041 नगर व कस्बों में सफाई व्यवस्था का आंकलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिकंदराबाद नगर पालिका चौबीस दिसंबर से ना सिर्फ नगर की अचूक सफाई व्यवस्था में जुटी हुई है। नगर पालिका ने नागरिकों को जागरूक करके उनमें सफाई के प्रति अलख जगाई है। एक रोज में नगर की तीन बार सफाई से नगर की कायापलट गई है। पालिका के अभियान में नागरिकों स्कूल कालेजों के छात्र छात्राओं और व्यापार मंडल ने भी खास भूमिका अदा की है। जिससे नगर का स्तर काफी सुधर गया है। इस पालिका क्षेत्र की साफ सफाई का सर्वे करने के लिए दो सदस्य टीम बुधवार को नगर पालिका पहुंची जिसमें से एक सदस्य ने पालिका द्वारा नगर की साफ सफाई की योजना से जुडे़ प्रपत्रों का अवलोकन किया। वहीं वार्ड वाइस कूड़े दानों को लगाने एवं सार्वजनिक शौचालयों के स्तर व कूड़ा निस्तारण के तरीके व कूड़ेदान लगाने की जगहों का कागजी निरीक्षण किया। वहीं सर्व टीम के दूसरे सदस्य ने नगर के सभी वार्डों में घूम घूम कर ना सिर्फ सफाई व्यवस्था जांची परखी वरन सर्वे के दौरान मौजूद नागरिकों से सफाई के संबध सवाल करते हुए उनके विचारों को मोबाइल में कैद किया। टीम के साथ पालिका कर्मी भी मार्ग दर्शन करते हुए चल रहे थे। नागरिकों ने भी नगर में हो रही विशेष सफाई की तारीफ करते हुए अपने विचार सर्वे टीम सदस्य को उत्साह पूर्वक नोट कराए।