{"_id":"5a3019144f1c1ba7668b9a4e","slug":"15131017283-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश के कारण पूरे जिले में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश के कारण पूरे जिले में ब्लैक आउट
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश के कारण पूरे जिले में बत्ती गुल
- जगह-जगह टूटे बिजली के तार, बिजलीघरों में फटा केबल बक्सा
- बारिश के कारण रात में नहीं शुरू हो सका मरम्मत कार्य
बुलंदशहर।
जिले भर में सोमवार शाम शुरू हुई बूंदाबांदी रात होते-होते आंधी व बारिश में तब्दील हो गई। झमाझम बारिश के कारण पूरे जिले में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। नगर में कई बिजलीघरों पर केबल बक्सा फट गया। बारिश के कारण उन्हें रात में ठीक नहीं किया जा सका। इसके कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। देहात में भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से किसान काफी परेशान हुए।
सोमवार देर शाम करीब आठ बजे से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। रात करीब 11 बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर शहर समेत पांच सौ से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। तड़के बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मचारी केबल बक्सा ठीक करने में जुट गए। इसके बाद आंधी के कारण पेड़ टूटकर तारों पर गिर पड़े, जिससे फिर बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। सुबह करीब छह बजे शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। देहात क्षेत्रों में देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहा।
पानी की किल्लत से भी जूझे लोग
बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण न केवल शहर में अंधेरा रहा, बल्कि पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। इस दौरान नगर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में सुबह के समय पानी ने मिलने से लोग तिलमिला उठे। सुबह करीब सात बजे पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया एसई का घेराव
बुलंदशहर। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने मंगलवार को एसई का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने एसई दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को नगर के हाइडिल कालोनी स्थित एसई दफ्तर में पहुंचकर लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्ले के लोगों ने अफसरों पर स्थानीय स्तर पर कटौती करने का आरोप लगाया। इस मौके पर स्याना अड्डा क्षेत्र निवासी लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी बिना वजह के लोगों को परेशान करते हैं और विरोध करने पर बिजली चोरी के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हैं। इस बाबत एसई संजीव राना ने कहा कि किसी भी हाल में लोकल स्तर पर कटौती नहीं होने दी जाएगी। बिना वजह उपभोक्ताओं को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धरपा ट्रासंमिशन से 33 हजार की लाइन में हुआ फॉल्ट
खुर्जा। देर शाम मौसम में हुई तब्दीली के चलते आंधी-बारिश से धरपा ट्रांसमिशन केंद्र पर 33 हजार की लाइन में ब्रेकडाऊन हो गया। ब्रेकडाऊन के चलते देहात, जंक्शन और नगर की बिजली आपूर्ति पूरी रात गुल रही। जिसके चलते लोगों को पेयजल आपूर्ति की परेशानी हुई। एसडीओ ने बताया कि 12 बजे से पहले तक अधिकांश क्षेत्र की आपूर्ति चालू करा दी गई थी। कई स्थानों पर केबल टूटी है। एसडीओ बिजली विभाग सुनील सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश के चलते धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से 33 हजार की लाइन में तकनीकी खराबी होने के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान देहात, जंक्शन और खुर्जा शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। पूरी रात कई स्थानों पर बिजली कर्मी मरम्मत में जुटे रहे। दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
बारिश के बाद गिरा पारा, बढ़ी ठंड
बुलंदशहर। आंधी और बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बारिश गेेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। अब ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।