फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्जमाफी की मिली 8000 शिकायत, निस्तारण में लगे अफसर

कर्जमाफी की मिली 8000 शिकायत, निस्तारण में लगे अफसर

Tue, 12 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी की मिली 8000 शिकायत, निस्तारण में लगे अफसर
कर्जमाफी की मिली 8000 शिकायत, निस्तारण में लगे अफसर
विज्ञापन

- तहसील स्तर पर शिकायतों का निस्तारण होने के बाद ही होगा कर्जमाफ
- ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मिलने का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। किसानों के कर्जमाफी का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर विभाग में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मिलने का सिलसिला जारी है। अब तक विभाग को कर्जमाफी से संबंधित 8000 शिकायत मिल चुकी है। अफसर इनका निस्तारण करने में जुट गए हैं। मिली शिकायतों का तहसील स्तर पर निस्तारण होने के बाद ही कर्जमाफ होगा।

शासन की ओर से किसानों की कर्जमाफी में जिले के 1.65 किसानों को शामिल किया गया था। इनमें से 80 हजार से अधिक किसान पात्र पाए गए और उनका एक-एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर एनपीए खाता धारकों के साथ मृतक किसानों का कर्ज माफ करने की भी प्रक्रिया चल रही है। मगर, इस बीच विभाग को कर्जमाफी से संबंधित 8000 से अधिक शिकायत प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के निस्तारण की शुरूआत हो चुकी है। अभी तक करीब 400 शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनका निस्तारण करना शुरू कर दिया है। उधर, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि कर्जमाफी से संबंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मिलने का सिलसिला जारी है। अब तक 8000 से अधिक शिकायत प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से 400 से अधिक शिकायतों को संज्ञान में लेकर उनका निस्तारण करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत मिली हैं। उनका तहसील स्तर पर सत्यापन करवाकर ही कर्जमाफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed