{"_id":"5a3017694f1c1b8b688b8139","slug":"151310130120-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कस्तूरबा’ स्कूलों में अब नहीं चलेगा हाजिरी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कस्तूरबा’ स्कूलों में अब नहीं चलेगा हाजिरी का खेल
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कस्तूरबा’ स्कूलों में अब नहीं चलेगा हाजिरी में फर्जीवाड़ा
- जिले के सभी 16 विद्यालयों में लगी बायोमैट्रिक मशीन
- दिन में चार बार लगानी होगी हाजिरी, एक भी हाजिरी छूटी तो कटेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वार्डन, शिक्षिकाओं व छात्राओं की उपस्थिति में होने वाले फर्जीवाड़े पर अब लगाम लग सकेगी। जिले के 16 विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई हैं। मशीन से उपस्थिति की व्यवस्था शुरू होने पर वार्डन व पूर्णकालिक शिक्षिकाओं को 24 घंटे में चार बार हाजिरी लगानी होगी। यदि एक बार भी हाजिरी छूटी तो वेतन कटेगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वार्डन व शिक्षिकाओं की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा चलने की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं। इससे विद्यालय की पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं पर विपरीत असर पड़ता है। इसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने इन विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई हैं। अब सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक चार बार बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराएंगी। अल्पकालिक शिक्षिकाओं को दो बार उपस्थिति देनी होगी। छात्राओं की उपस्थिति दर्ज होने से भोजन व नाश्ते की सामग्री में होने वाला फर्जीवाड़ा भी रुकेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अब सभी को सुबह सात बजे, दोपहर 12 बजे, शाम को छह बजे और रात में नौ बजे अपनी-अपनी हाजिरी लगानी होगी।